महाराष्ट्र

Published: Sep 24, 2021 12:43 AM IST

Maharashtra Corona Updateमहाराष्ट्र में 24 घंटे के भीतर आए कोरोना के 3,320 नए मामले, 61 मरीजों की मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representational Pic

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 3 हजार 131 नए मामले सामने आए हैं और 61 मरीजों की मौत हो गई। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 65 लाख 34 हजार 557 और मृतकों की संख्या 1 लाख 38 हजार 725 हो गई है। यह जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 4 हजार 050 लोगों ने इस खतरनाक बीमारी को मात दी है। राज्य में अब तक कुल 63 लाख 53 हजार 079 लोग इस बीमारी से उबरे हैं। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.22 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया।

फिलहाल राज्य में 39 हजार 191 मरीजों का इलाज चल रहा हैं। वहीं 2 लाख 61 हजार 842 होम क्वारंटाइन में है, जबकि 1 हजार 461 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।

मुंबई में मिले 497 नए मामले

मुंबई में पिछले 24 घंटे में यहां 497 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 5 मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा 395 लोग कोरोना से ठीक हो गए। यहां आज रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।

मुंबई में अब तक कुल 7 लाख 39 हजार 861 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 16 हजार 068 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7 लाख 16 हजार 511 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में मुंबई में 4 हजार 401 सक्रिय मरीज है।

मुंबई में आज 41 हजार 073 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। अब तक यहां 101,00,327 नमूनों की जांच की जा चुकी है।