नवभारत विशेष

Published: Sep 09, 2021 12:25 AM IST

Maharashtra Corona Updateमहाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी! बीते 24 घंटे में आए 4,174 नए मामले, 65 मौतें

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना का कहर जारी है। राज्य में कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच मंगलवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 4  हजार 174 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 65 मरीजों की मौत हो गई। जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 64 लाख97 हजार 872 और मृतकों की संख्या 1 लाख 37 हजार 962 हो गई है। 

वहीं राज्य में पिछले 24 घंटे में 4 हजार 155 लोगों ने इस खतरनाक बीमारी को मात दी हैं। जिसके बाद ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 63 लाख 08 हजार 491 हो गई। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.09 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया।

वर्तमान में राज्य में 47 हजार 880 एक्टिव केस हैं और सभी का इलाज चल रहा है। जबकि 3 लाख 07 हजार 913 होम क्वारंटाइन और 1 हजार 937 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।

राजधानी मुंबई (Mumbai) में पिछले 24 घंटे में 530 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 4 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा 349 लोग कोरोना से ठीक हो गए। यहां आज भी रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।

वहीं मुंबई में नए मामले आने के संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7 लाख 47 हजार 608  और मृतकों की कुल संख्या 16 हजार 04 हो गई है। मुंबई में अब तक कुल 7 लाख 25 हजार 247  लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल मुंबई में 3 हजार 895 मरीजों का इलाज चल रहा है।