महाराष्ट्र

Published: Jul 31, 2021 12:16 AM IST

Maharashtra Corona Updateमहाराष्ट्र: 24 घंटे में आए कोरोना के 6,600 नए केस, 231 मरीजों की गई जान

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के मामलों में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। राज्य में पिछले 24 घंटे में 6,600 नए मामले सामने आए, जबकि 231 मरीजों की मौत हो गई। नए मामले सामने आने के साथ राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 62,96,756 हो गए हैं, जबकि अब तक कुल 1,32,566 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इस बात की जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में 7,431 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिसके बाद राज्य में कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर  60,83,319 हो गई। फिलहाल राज्य में 82,082 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है।

गौरतलब है कि गुरुवार को राज्य में कोरोना के 7,242 नए मामले सामने आए थे और 286 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई थी।

मुंबई की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 323 नए मामले मिले हैं, जबकि 07 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई। इसके अलावा 366 लोग कोरोना से ठीक हो कर घर लौटे हैं। यहां रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।

मुंबई में नए मामले आने के बाद संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,34,435 और मृतकों की कुल संख्या 15,880 हो गई है। मुंबई में अभी तक कुल 7,11,073 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल मुंबई में 5,082 मरीजों का इलाज चल रहा है। बीएमसी के मुताबिक मुंबई में आज 32,285 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। यहां अब तक 81,18,437 नमूनों की टेस्ट की गई है।