महाराष्ट्र

Published: Jul 08, 2021 10:04 AM IST

Maharashtra Corona Updatesमहाराष्ट्र में कोरोना संकट के बीच कब आम लोग कर सकेंगे मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर? जानिए यहां

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार (Maharashtra Corona Updates) भले ही धीमी पड़ गई है। लेकिन अब तक मुंबई में आम लोगों को लोकल ट्रेन (Mumbai Local Trains) में यात्रा की इजाजत नहीं मिली है। सूबे में कोविड के कारण कड़ी पाबंदियां लागू हैं। इसके साथ ही लोगों के कामकाज पर इसका असर नहीं पड़े इसका भी ध्यान रखा गया है। मुंबईकरों के मन में यही सवाल है कि आखिर लोकल में यात्रा की अनुमति कब मिलेगी। इसे लेकर लंबे समय से मांग उठ रही है। 

ज्ञात हो कि लोकल को मुंबई की लाइफ लाइन कहा जाता है। ऐसे में आम लोगों को अगर यात्रा की इजाजत मिलती है तो उन्हें बहुत फायदा होगा। लेकिन कोविड संकट को देखते हुए सरकार किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहती है। ऐसे में जो मौजूदा हालात हैं उसके चलते जल्द आम लोगों को यात्रा की इजाजत मिलना मुश्किल ही नजर आ रहा है। हालांकि राज्य के स्वास्थ मंत्री राजेश टोपे ने वैक्सीनेशन पर बयान देते हुए कहा है कि टीकाकरण में तेजी के बाद ही कोई निर्णय मुमकिन है। 

उल्लेखनीय है कि मुंबई लोकल में फिलहाल राज्य सरकार और लोक प्रशासन के अधिकारियों और जरूरी सेवाओं में लगे लोगों को ही यात्रा की इजाजत है। मांग यह भी उठ रही है कि जिन लोगों का टीकाकरण हो गया है उन्हें यात्रा की इजाजत दी जाए। वैसे देश में सबसे अधिक वैक्सीनेशन महाराष्ट्र में ही लगाया गया है। कोरोना की तीसरी लहर की भी आशंका जताई गई है। यही कारण है कि सरकार किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहती है। क्योंकि महाराष्ट्र में शुरू से ही कोरोना का तांडव देखने को मिला है।