महाराष्ट्र

Published: Sep 21, 2023 09:06 AM IST

Ganesh Chaturthi 2023महाराष्ट्र: घाटकोपर में मुंबई मेट्रो ट्रेन की थीम पर बनाया गया गणेश पंडाल, लग रहा एकदम रियल, देखें फोटोज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Ganesh Pandal

मुंबई/घाटकोपर: महाराष्ट्र (Maharashtra) में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) उत्सव बड़े ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है। गणपति बप्पा (Ganpati Bappa) अलग-अलग थीम पर बने पंडाल में विराजमान हो रहे हैं। ऐसा ही एक अद्भुद पंडाल घाटकोपर (Ghatkopar) में देखने को मिला।

 इस इलाके में मुंबई मेट्रो (Ganesh pandal theme Mumbai Metro) के थीम पर गणेश पंडाल बनाया गया है। देखने वाले लोग बोल रहे हैं एकदम रियल लग रहा है।

एक महीने का समय लगा पंडाल बनाने में
आयोजक राहुल गोकुल वारिया (Rahul Gokul Waria) ने बताया कि  हम लोग 12 साल से गणपति बना रहे हैं। 3 साल से हम मिनिएचेर कॉन्सेप्ट पर गणपति बना रहे हैं। इस साल हमने घाटकोपर मेट्रो स्टेशन (Ghatkopar metro station) की प्रतिकृति बनाई है। 


Metro Train Theme Ganesh Pandal, Ghatkopar
हर साल अलग थीम पर होता है पंडाल
राहुल गोकुल वारिया ने बताया कि हर साल हम कुछ अलग करते हैं। इसके पहले हमने डबल डेकर बस और लोकल ट्रेन की प्रतिकृति बनाई थी। हम मूर्ति घर पर ही बनाते हैं। इसे बनाने में हमें एक महीने का समय लगा है।