महाराष्ट्र

Published: Mar 30, 2021 08:40 PM IST

Maharashtra Corona Updateमहाराष्ट्र में दैनिक मामलों में आई कमी, 24 घंटे में 27,918 नए मामले आये सामने, 139 की मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना (Corona Virus) का संकट लगातार बना हुआ है। हालांकि, मंगलवार को दैनिक मामलों में कमी आई है। स्वास्थ्य विभाग (State Health Department) द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे में 27,918 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 139 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद कुल संक्रमितों और मौतों  की संख्या क्रमशः 27,73,436 और 54,422 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में पिछले एक दिन में 23,820 लोग ठीक होकर घर लौटे हैं। जिसके बाद ठीक होने वालों की संख्या 23,77,127 होगई है। महाराष्ट्र में अभी भी 3,40,542 एक्टिव मामले हैं।

मुंबई और नागपुर में हालत बिगड़ रहे  

राज्य की राजधानी मुंबई और उपराजधानी नागपुर में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। मुंबई में पिछले 24 घंटे में 4758 नए मामले सामने आए हैं। वहीं दस लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 4,09,374 और 11,675 हो गया है। शहर में अभी 47,742 एक्टिव मामले हैं। 

वहीं उपराजधानी में भी हालात लगातार बिगड़ती जारही है। संतरानगरी में रोजाना 30 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। जिले में पिछले 24 घंटे में 1156 नए मामले आए हैं ,वही 54 लोगों की मौत हुई है। 

आठ जिलों में सबसे ज्यादा एक्टिव मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि, “देश भर में 10 जिलों में सबसे ज्यादा एक्टिव मामले हैं। जिनमें आठ अकेले महाराष्ट्र से हैं। इन जिलों में, पुणे, मुंबई, नागपुर, ठाणे, नासिक, औरंगाबाद, , नांदेड़ और अहमदनगर शामिल हैं। वहीं दो अन्य बंगलुरु और दिल्ली शामिल हैं।