महाराष्ट्र

Published: Jul 28, 2023 10:14 AM IST

Palghar-Kolhapur Rainsमहाराष्ट्र: बारिश से लोग हलकान, पालघर में भारी बरसात, कोल्हापुर के गांवों में घुसा नदी का पानी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

नईदिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई (Mumbai) में जहां आज भी बारिश जारी है। वहीं बगल के जिले पालघर (Palghar) में भी फिलहाल भारी बारिश जारी है। इस भयंकर बरसात के चलते जिले की कई सड़कें पानी में डूबी हुई हैं। सूर्या, वैतरणा, पिंजल, और गर्गई नदियां भरकर बह रह गई हैं। नतीजा कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। ग्रामीण जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है।

गौरतलब है कि, आज पालघर और ठाणे में भारी बारिश की चेतावनी के चलते सभी प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। इसके साथ ही आज कोल्हापुर (Kolhapur) की स्थिति ठीक नहीं है,। दरअसल यहां के गांवों में अब पंचगंगा नदी का पानी जा घुसा है। जानकारी दें कि, कोल्हापुर जिले में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते पंचगंगा नदी का जलस्तर चेतावनी के निशान से ऊपर पहुंच गया है। वहीं नदी के किनारे बसे छह गांवों के लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया था।

दरअसल जिले के सभी 81 बैराज में भारी बारिश के कारण पानी भर गया है। वहीं बीते बुधवार को राधानगरी बांध के पांच स्वचालित द्वार खोले गए और पानी छोड़ा गया जिसके चलते पंचगंगा और अन्य नदियों का जलस्तर अब बढ़ गया है। राजधानी मुंबई की बात करें तो IMD ने आज यानी शुक्रवार को मुंबई के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया है। आज मुंबई शहर और आसपास के इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना जारी की गयी है।