महाराष्ट्र

Published: Mar 27, 2022 12:13 PM IST

Sanjay Raut on BJPफिर BJP पर भड़के संजय राउत, कहा- महबूबा मुफ्ती और PDP है इनके ख़ास दोस्त

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

नई दिल्ली/मुंबई. एक बार फिर महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति की बिसात में  BJPऔर शिवसेना (Shiv Sena)आमने-सामने आ गई  है। जी हाँ, अब एक बार फिर शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने BJP पर कटाक्ष किया है। अब की संजय राउत ने कहा है कि, महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) की पार्टी की हमेशा से ही BJP की खास दोस्त रही है। उनकी पार्टी के साथ इन लोगों ने अपनी सरकार बनाई थी। उनकी पार्टी हमेशा पाकिस्तान (Pakistan) समर्थक रही है। लेकिन इसके बावजूद BJP ने उनके साथ सरकार बनाई। वो जो अब बोल रही हैं उसके लिए आज BJP ही जिम्मेदार है। 

दरअसल संजय राउत के इस बयान को राज्य के पूर्व CM देवेंद्र फडणवीस के उस बयान से जोड़कर देखा जा रहा जिसमें फडणवीस ने शिवसेना पर उनके हिंदुत्व को लेकर कई सवाल किए थे। तब फडणवीस ने कहा था कि, ‘अब भगवा की जिम्मेदारी सिर्फ BJP पर है। हम देख रहे हैं कि दूसरे क्या कर रहे हैं।” साथ ही उन्होंने कहा था कि शिवसेना का हिंदुत्व पहले जैसा नहीं रहा। शिवसेना का हिंदुत्व अब कुटिल हिंदुत्व हो चूका है, वो हमें हिंदुत्व अब ना सिखाएं। 

पता हो कि, बीते शनिवार को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने BJP सरकार से पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ बातचीत करने को कहा था। उनका यह भी कहना था कि, यह बातचीत न होने से कश्मीर मुद्दा अनसुलझा रहेगा, और घाटी में शांति नहीं स्थापित हो पाएगी।