महाराष्ट्र

Published: Oct 22, 2022 01:51 PM IST

Maharashtra Rainमहाराष्ट्र: बारिश में मौत का कहर, 375 जिंदगियां खत्म, 5000 से ज्यादा जानवरों की मृत्यु

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले कई दिनों से जमकर बरसात हो रही है। राज्य में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण किसानों (Farmers) का काफी नुकसान हुआ है। अतिवृष्टि के कारण फसलें खराब हो गई है।

हैरान कर देने वाली बात यह है कि, राज्य में हुई इस अतिवृष्टि की वजह से अब तक 375 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, भारी बारिश से अब तक 5 हजार 91 जानवरों की मौत हो चुकी है। इस बीच, मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले पांच दिनों तक महाराष्ट्र (Maharashtra Rain)में बारिश के कोई संकेत नहीं हैं।

राज्य में जून महीने से बरसात की शुरुआत हुई। इसके बाद जुलाई और अगस्त में भारी बारिश की वजह से लोग परेशान हो गए। कई जगहों पर अतिवृष्टि हुई है। इसमें फसलों के साथ-साथ जमीन को भी नुकसान पहुंचा है। 

महाराष्ट्र के रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, अहमदनगर, पुणे, सतारा, कोल्हापुर, औरंगाबाद और बीड जिलों में आज बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस क्षेत्र में आज भारी बारिश होने की संभावना है। रविवार (23 अक्टूबर) तक मुंबई और कोंकण में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। 

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि महाराष्ट्र से मानसून की वापसी के लिए अनुकूल माहौल बनाया गया है। इस समय राज्य के मराठवाड़ा के नांदेड़, लातूर, परभणी, बीड जिलों में भारी बारिश हो रही है। साथ ही नासिक और अहमदनगर जिलों में भी बारिश जारी है। वहीं, पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ जिलों में भी भारी बारिश हो रही है। इससे फसलों पर असर पड़ा है।