महाराष्ट्र

Published: Apr 30, 2022 01:00 PM IST

Raj Thackeray Rallyमहाराष्ट्र : रैली के लिए औरंगाबाद जा रहे राज ठाकरे ने किया पुणे में संभाजी महाराज स्मारक का दौरा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic : ANI

नई दिल्ली/मुंबई. मुंबई से आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार आज यानी 1 मई को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना(Maharashtra Navnirman Sena) के प्रमुख राज ठाकरे की संभाजी नगर(औरंगाबाद) के लिए निकल चुके हैं। वहीं इस जनसभा की तैयारियां जोर-शोर से तैयारियां की गई  हैं। 

वहीं आज यानी 1 मई को होने वाली इस महा रैली को संबोधित करने के लिए औरंगाबाद जा रहे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने आज पुणे में संभाजी महाराज स्मारक का दौरा भी किया।

इधर मनसे कार्यकर्ताओं की तरफ से आज शहर के अलग-अलग ठिकानों पर बैनर लगाए गए हैं। वहीं जनसभा वाले मैदान की तरफ जाने वाले रास्तों पर आसानी से इन होर्डिंग्स को देखा जा सकता है।

हो रही बड़ी तैयारी 

वहीं शहर के निराला नगर बाजार इलाके के मुख्य चौराहे पर भी एक बैनर लगाया गया है। इस बैनर पर लिखा गया है, ‘राजतिलक की करो तैयारी आ रहे हैं भगवाधारी’ इसके अलावा यह भी लिखा गया है कि आज लूग हिंदुत्व की ऐतिहासिक राजसभा के साक्षी बने हैं। साथ ही पोस्टर में राज ठाकरे(Raj Thackeray) को हिंदू जननायक की उपाधि से भी पुरजोर नवाजा गया है। 

पुणे-औरंगाबाद में धारा 144 लागू

गौरतलब है कि ऐसे पोस्टर शहर भर में लगाए गए हैं। इस जनसभा को सफल बनाने के लिए मनसे के कार्यकर्ता भी युद्ध स्तर पर डटे हुए हैं। बता दें कि मनसे के नेता बाला नांदगांवकर भी भी इसके पहले औरंगाबाद शहर में दौरे पर थे।

वहीं पुणे शहर के पुलिस कमिश्नर निखिल गुप्ता ने औरंगाबाद में आगामी 9 मई तक धारा 144 लागू की है। इस दौरान औरंगाबाद शहर में लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी रहेगी। पुलिस के मुताबिक इस रैली से शहर में लॉ एंड ऑर्डर की सिचुएशन बिगड़ सकती है। जिसके चलते यह आदेश जारी किया गया है।

 यह जरुरी आदेश में सार्वजनिक और निजी दोनों जगह पर लागू रहेगा। हालांकि अत्यावश्यक सेवा के कर्मचारियों जैसे पुलिस, महापालिका कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी जैसे अन्य लोगों को इससे छूट दी गयी है।