महाराष्ट्र

Published: Jul 15, 2022 08:46 AM IST

Maharashtra rainमहाराष्ट्र: भयंकर बारिश से सड़कें बनीं नदियां, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें क्या बोले CM शिंदे

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

नई दिल्ली/मुंबई. जहाँ एक तरफ महाराष्ट्र (Maharashtra) में लगातार बारिश का कहर जारी है। जिससे अब भारी तबाही भी हुई है। वहीं कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश (Heavy Rain) से पानी भर गया है , जिससे कुछ स्थानों पर सड़क यातायात पूरी तरह ठप पड़ चूका है।

वहीं राज्य की राजधानी मुंबई समेत महाराष्ट्र और उसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार सुबह से हो रही बारिश के चलते कई निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसके साथ ही कई जगह ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। अब तो अंधेरी सहित कुछ इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई। पुलिस को वहां के लोगों की आवाजाही भी रोकनी पड़ी है।

क्या हैं राज्य के हाल 

गौरतलब है कि, पालघर, पुणे और सतारा ज़िले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रतनागिरी, सिंधुदुर्ग, नासिक, कोल्हापुर, अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, वाशिम और यवतमाल में आज येलो अलर्ट जारी किया गया।

बात अगर राज्य की उपराजधानी नागपुर और चंद्रपुर कि करें तो यहां भी बारिश ने अपना कहर मचाया हुआ है। वहीं स्थानीय वर्धा नदी के बढ़ते स्तर के कारण महाराष्ट्र और तेलंगाना को जोड़ने वाली सड़क अब जलमग्न हो गई है। वहीं चंद्रपुर शहर के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

NDRF और SDRF भी चौकस 

इधर मामले पर महाराष्ट्र आपदा प्रबंधन ने बताया कि, महाराष्ट्र में बारिश के चलते NDRF की 14 और SDRF की 6 टीमों को तैनात किया गया है। पिछले 24 घंटों में 4 लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 99 पहुंच गई है और 181 जानवरों की मृत्यु हुई है। 7,963 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरण किया गया है। 

क्या बोले CM शिंदे 

इधर राज्य में भयंकर बारिश के चलते अब प्रशासन ने भी कमर  कस ली है। वहीं मामले पर महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे ने कहा कि, “मैं बारीकी से निगरानी कर रहा हूं। सभी अधिकारी मेरे संपर्क में हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम चल रहा है। सभी ज़िलाधिकारी फील्ड में हैं। किसी भी तरह की दुर्घटना ना हो, उसके लिए हमारी सरकार कटिबद्ध है।”