महाराष्ट्र

Published: Jun 30, 2022 03:10 PM IST

Shinde Returns Mumbai10 दिन बाद शिंदे वापस लौटे मुंबई, फडणवीस के साथ सरकार बनाने का दावा करेंगे पेश, कल शपथ ग्रहण पर संशय

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: ANI

नई दिल्ली/मुंबई. जहाँ अब बीते 20 जून से शुरू हुई महाराष्ट्र (Maharashtra) का राजनीतिक दंगल अब ख़त्म हो चूका है। वहीं इस राजनीतिक या यूँ कहें सियासी बगावत के 10 दिन बाद बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) आज यानी गुरुवार को मुंबई लौट आए हैं। वे यहां पहुंचकर सीधे राजभवन गए हैं।

इसके साथ ही अब अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, देवेंद्र फडणवीस राज्यपाल के सामने आज ही सरकार बनाने का दावा पेश करने वाले हैं। इस नयी सरकार में अब एकनाथ शिंदे डिप्टी CM होंगे। 

बता दें कि एकनाथ शिंदे आज गोवा से अकेले आए हैं। वहीँ आज उनके पास 39 विधायकों का समर्थन पत्र भी है। इस तरह आज देवेंद्र फडणवीस और शिंदे, ये दोनों मिलकर आज सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। इसके साथ ही मुंबई में मौजूदा हालात को देखते हुए केंद्र सरकार ने एकनाथ शिंदे की सुरक्षा भी बढ़ा दी है। यहां पहुँचते ही उन्हें Z प्लस सिक्योरिटी दी गई है।

इसके साथ ही आज शिंदे की फडणवीस से भी मुलाकात होगी। इसमें डिप्टी CM और मंत्री पदों को लेकर बनाया गया फॉर्मूला दोनों के बीच फाइनल किया जाएगा। ऐसा भी कहा जा रहा है कि BJP अभी कोई भी जल्दबाजी नहीं दिखाना चाहती है। इस बाबत सूत्रों के अनुसार आज देवेंद्र फडणवीस पहले दिल्ली जाएंगे उसके बाद यहां लौटकर शपथ लेंगे। इसलिए कल होने वाले शपथ ग्रहण पर फिलहाल प्रश्नचिन्ह लगा हुआ है।