महाराष्ट्र

Published: Jun 23, 2022 03:33 PM IST

Maharashtra Political Crisisअपने 49 विधायकों के साथ 'बागी' एकनाथ शिंदे का शक्ति प्रदर्शन, BJP ने भेजा यह ख़ास 'ऑफर'

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: Twitter

नई दिल्ली/मुंबई.  एक तरफ आज महाराष्ट्र (Maharashtra) में उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackrey) द्वारा चालित सरकार का गिरना अब लगभग तय ही हो चूका है। वहीं दूसरी तरफ गुवाहाटी में एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने 42 शिवसेना और 7 निर्दलीय विधायकों के साथ फोटो जारी कर अपना विराट शक्ति प्रदर्शन किया है। जिसके बादअब शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा- हम अब NCP और कांग्रेस से गठबंधन तोड़ने के लिए तैयार हैं। बस शिंदे मुंबई आकर स्वयं CM उद्धव से बात करें।

BJP ने दिया शिंदे को ऑफर 

उधर सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र में सरकार गठन की प्रक्रिया को लेकर अब BJP में भी बैठक शुरू हो गई है। इस पर BJP ने भी शिंदे को महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में 8 कैबिनेट रैंक और 5 राज्य मंत्री पद का भी ऑफर दिया है। साथ ही केंद्र सरकार में भी 2 मंत्री पद देने की भी पेशकश की है।

विधायकों की CM उद्धव के नाम चिट्ठी 

हालाँकि आज इसके पहले, बागी नेता एकनाथ शिंदे ने एक चिट्ठी भी शेयर की है। चिट्ठी संजय शिरसाट ने CM उद्धव को लिखी है, जिसमें इन सभी विधायकों की भावनाएं बताईं गई है। दरअसल इस चिट्ठी में लिखा है कि, “शिवसेना विधायकों के लिए आपका दरवाजा हमेशा ही बंद रहा करता था। आप तो कभी इन विधायकों की सुनते नहीं थे। वहीं शिंदे हमेशा विधायकों की सुनते थे और वे आगे भी सुनेंगे।” 

अब क्या करेंगे उद्धव

इधर महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में यह बात भी गूंज रही है कि, अब CM उद्धव के पास अब 2 ही विकल्प बचे हैं। और वे हैं 

उधर महाराष्ट्र में उठा सियासी बवाल की आंच सुप्रीम कोर्ट में भी पहुँच गयी है। दरअसल कांग्रेस नेता जय ठाकुर ने कोर्ट से कहा है कि जो विधायक बगावत करे, उसके चुनाव लड़ने पर 5 साल तक रोक लगे। ठाकुर की याचिका कोर्ट में फिलहाल पहले से ही लंबित है।