महाराष्ट्र

Published: Jun 24, 2021 08:40 AM IST

Maharashtra Shockerमहाराष्ट्र: मुंबई के बीएमसी अस्पताल से हैरान करने वाला मामला, मरीज को ICU में चूहे ने काटा; गई जान

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
चूहा (Photo Credits-Twitter)

मुंबई: कोरोना (Corona Updates) का प्रकोप पूरी तरह से अभी देश में कम नहीं हुआ है। कोविड (COVID-19) का सबसे अधिक कहर झेल चुके महाराष्ट्र (Maharashtra) में भी मामले धीमे पड़ गए हैं। इसी बीच मुंबई के बीएमसी अस्पताल (BMC Hospital) से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसके बाद कई तरह के सवाल अस्पताल प्रशासन पर उठ रहे हैं। बताना चाहते हैं कि आईसीयू (ICU) में एक मरीज को चूहे ने काट लिया था। इस मरीज की बुधवार को मौत हो गई है। 

बता दें कि यह पूरी घटना घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल की है। मरने वाले शख्स का नाम श्रीनिवास येल्लप्पा बताया जा रहा है। शख्स की उम्र सिर्फ 24 साल थी। साथ ही वह मेनिनजाइटिस का इलाज करा रहा था। उसकी तबियत खराब होने के कारण ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  लेकिन मंगलवार को उसे चूहे ने पलक के पास काट लिया। 

वहीं चूहे के काटने के बाद मरीज की आंखों के ऊपर से खून निकल रहा था जिसे उसकी बहन ने देखा था। इसे लेकर इलाज भी किया गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। क्योंकि मरोज की जान चली गई। इस पुरे मामले पर राजावाड़ी अस्पताल ने कहा कि मरीज को आईसीयू में भर्ती किया गया था। वार्ड में मरीजों के लिए जो खाना पड़ा रहता है उसके चलते कई बार चूहे आ जाते हैं।  इस मामले में हम एक्शन लेंगे ताकि भविष्य में कोई ऐसी घटना फिर ना हो।