महाराष्ट्र

Published: Aug 29, 2023 11:18 AM IST

Maharashtra Accidentमहाराष्ट्र : मुबंई-पुणे हाईवे पर 'भयंकर' हादसा, कंटेनर ने टेम्पो को मारी 'जोरदार' टक्कर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representative image

नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार, यहां मुबंई-पुणे हाईवे (Mumbai-Pune Highway) पर एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल यहां कंटेनर ने एक टेम्पो को टक्कर मारी है। इस टक्कर से टेम्पो का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। 

वहीं बताया जा रहा है कि, टेम्पो ड्राइवर टेम्पो में ही फंस गया। उसे निकालने के लिए कटर और अन्य सामग्री के साथ रेस्क्यू टीम बुलानी पड़ी। वहीं इस बाबत घंटों की मेहनत के बाद ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पर विवरण का इंतजार है।

गौरतलब है कि, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बीते 21 अगस्त को भी एक बड़ा हादसा हुआ था। तब यहां एक कंटेनर के पलट जाने और 5 कारें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। वहीं इस घटना में 2 लोगों की जान चली गई थी। जबकि 4 अन्य घायल हो गए थे। उक्त हादसा मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर हुई यह घटना पुणे से मुंबई जाते वक्त 35 किलोमीटर दूर हुआ था।