महाराष्ट्र

Published: Jan 16, 2022 10:47 PM IST

Maharashtra Corona Updateमहाराष्ट्र: कोरोना की तीसरी लहर बेकाबू! 41,327 नए मामले, मौत की संख्या में भी इजाफा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
PTI Photo

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं, सरकार भी महामारी को रोकने के लिए अथक प्रयास कर रही है। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 41,327 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 29 लोगों की मौत हो गई है। वहीं ओमिक्रॉन (Omicron) के 8 नए मरीज मिले हैं। यह जानकारी रविवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने दी है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 41,327 मिलने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 72,11,810 और मृतकों की संख्या 1,41,808 हो गई है। वहीं राज्य में 40,386 लोग कोरोना मुक्त होने के बाद ठीक होने वालों की संख्या 68,00,900 पर पहुंच गई है।

राज्य में वर्तमान में कुल 2,65,346 एक्टिव मरीज हैं। 21,98,414 होम क्वारंटाइन और 2,921 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है। राज्य में आज रिकवरी रेट 94.3 और डेथ रेट 1.96 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

ओमिक्रॉन के ग्राफ में उछाल

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के ग्राफ में लगातार उछाल दर्ज किया जा रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन के 8 नए मरीज मिले हैं। इन सभी की रिपोर्ट नेशनल केमिकल लेबोरेटरी से मिली है। नए मरीजों में से 5 मरीज पुणे और 3 मरीज पिम्परी चिंचवड़ में मिले हैं। इसी के साथ संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,738 हो गई है। राज्य में अब तक 932 लोग इस वायरस से उबरे हैं।

मुंबई में कम होने लगे कोरोना केस

मुंबई में कोरोना के 24 घंटे में 7,895 नए मामले और 11 मरीजों की मौत हो गई। इसी के साथ संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 9,99,862 हो गई है। जबकि मृतकों की संख्या 16,457 पर पहुंच गई है।

वहीं, 21,025 लोग इस खतरनाक वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 9,20,383 हो गई है। शहर में आज रिकवरी रेट 92 प्रतिशत दर्ज किया गया है। वर्तमान में शहर में 60,371 एक्टिव मरीज हैं।