महाराष्ट्र

Published: Jul 21, 2023 08:53 AM IST

Maharashtra Rains Updateमहाराष्ट्र: आज रायगढ़, पुणे समेत कई जिलों में बारिश का 'रेड अलर्ट', जानें मौसम का हाल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: Social Media

नई दिल्ली/मुंबई. जहां इस समय महाराष्ट्र (Maharashtra) में इस समय मानसून और बारिश (Monsoon Forcast) अब लोगों के लिए आफत बनती दिख रही है। वहीं IMD ने एक बार फिर से महाराष्ट्र के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी देते हुए अलर्ट जारी किया है। 

वहीं IMD ने आज यानी शुक्रवार के लिए ठाणे, रायगढ़, पुणे और पालघर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, मुंबई और रत्नागिरी के लिए आज ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है। यानी शुक्रवार को इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी।

गौरतलब है की बारिश के चलते गुरुवार की शाम नवी मुंबई इलाके में भारी जलजमाव देखा गया। इसके साथ ही आज भी सेंट्रल और हार्बर लाइनों पर लोकल ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुईं। देखा जाए तो मुंबई में बीते 24 घंटों में शहर में करीब 100 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं गुरुवार सुबह 10 बजे खत्म हुई 24 घंटे की अवधि के दौरान पनवेल तालुका में 267.7 मिलीमीटर बारिश हुई इसके बाद पोलाडपुर में 266 मिमी, महाड में 230.9 मिली, करजत में 226.6, पेन में 212.7 मिमी, उरण में 207.5 मिमी, सुधागढ़ 196.4 मिमी, कहलापुर में 182.5 मिमी, ताला में 186 मिमी और अलीबाग में 180.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 18-19 जुलाई को बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया था।

IMD ने पुणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा मुंबई, ठाणे, औरंगाबाद, अकोला, पालघर, अमरावती, बुलढाणा, वर्धा, वाशिम, यवतमाल, सिंधुदुर्ग, नंदुरभार, धुले, जलगांव, कोल्हापुर, सतारा और जालना के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह अलर्ट आज यानी 21 जुलाई तक प्रभावी रहने की उम्मीद है। वहीं बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए CM शिंदे ने कहा कि अलर्ट वाले क्षेत्रों में स्थानीय अधिकारी और जिला कलेक्टर स्थिति का आकलन करेंगे और निर्णय लेंगे।