महाराष्ट्र

Published: Dec 22, 2023 12:12 PM IST

Maharashtra Weatherमहाराष्ट्र में जबरदस्त ठंड, शीतलहर की चपेट में विदर्भ के कई इलाके, जानें नागपुर में क्या हैं मौसम के हाल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
महाराष्ट्र में कड़ाके की ठंड

मुंबई/नागपुर: एक बार फिर महाराष्ट्र (Maharashtra) में ठंड (Winter) बढ़ चुकी है। इसके साथ ही विदर्भ में भी अब जबरदस्त शीतलहर देखने को मिल रही है। वहीं दक्षिण भारत में बीते कुछ हफ्तों से भारी बारिश हो रही है और उत्तर भारत में बढ़ते ठंड के वजह से मैदानी इलाकों से आ रही ठंडी हवाओं के चलते महाराष्ट्र के वातावरण पर भी जबरदस्त असर पड़ा है। इसके साथ ही विदर्भ (Vidarbha) के सभी जिलों में अब न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ है। हालांकि क्रिसमस के बाद कुछ और दिनों तक ठण्ड रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान में फिर से कमी देखी जाएगी। 

जानें नागपुर में कैसा होगा मौसम

नागपुर (Nagpur) जिले में बीते 4 दिनों से शीतलहर और कड़ाके की ठंड व्याप्त है। बीते दो दिनों में शहर का तापमान 10 डिग्री के निचे दर्ज किया गया। हालांकि, गुरुवार को नागरिको को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस फ़िलहाल कम है। ऐसे में अब भी सूबे न्यूनत्तम तापमान 11 डिग्री के निचे बना हुआ है। 

इस बीच मौसम विभाग ने अगले तीन दिन में तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट की संभावना भी जताई है। वहीँ शहरों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी लोगों ने ठण्ड के चलते अलाव जलाने शुरू कर चुके हैं। ठंड से बचाव के लिए नागरिक गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। हालाँकि ठंड रबी फसलों के लिए काफी फायदेमंद है। 

नासिक में भी हुआ ठंड में इजाफा 

देखा जाए तो राज्य में बीते दो दिनों से वातावरण में आए बदलाव के कारण अब नासिक में भी ठंड का एहसास होने लगा है। यहां भी नागरिकों ने अलाव का सहारा लेना शुरू कर दिया है।  नासिक के ग्रामीण इलाकों में लोग इस ठंड से बचने के लिए गर्म-गर्म कपड़े पहनने लगे हैं। तो हर तरफ आग जलती नजर आती है। इसलिए, कुछ वरिष्ठ नागरिक ठंड के मौसम में बाहर जाने से भी बच रहे हैं। वातावरण में ओस बनने से कृषि फसलों के लिए अनुकूल माहौल बना है और बढ़ती ठंड का फायदा प्याज, गेहूं और चने जैसी फसलों पर भी देखने को मिल रहा है।  

अगले 48 घंटे विदर्भ के लिए काफी अहम् 

इधर प्रादेशिक मौसम केंद्र की ताजा अपडेट की माने तो विदर्भ में अभी भी उत्तर-पूर्वी हवाए चल रही है। यह हवाएं ठंडी होती है।जिसके चलते विदर्भ के सभी जिलों का तापमान सामन्य से फिलहाल कम है।मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटे विदर्भ के लिए काफी अहम् साबित होने वाले है।इस दौरान तापमान में और 2 से 3 डिग्री कमी आ सकती है।