महाराष्ट्र

Published: Feb 13, 2024 01:21 PM IST

Manoj Jarange Health Updateमराठा नेता मनोज जरांगे की बिगड़ी हालत, इलाज कराने से किया इनकार, डॉक्टरों से की 'ये' मांग

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
मनोज जरांगे

मुंबई: मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल (Maratha leader Manoj Jarange) के स्वास्थ्य को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस बार अनशन पर बैठे मनोज जरांगे पाटिल की हालत बिगड़ी है और इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने अपना इलाज कराने से किया इनकार किया है। इस वजह से मराठा समुदाय (Maratha community) के लोग काफी परेशान नजर आ रहे है। 

सामने आई खबर के मुताबिक, अनशन के चौथे दिन भी मनोज जरांगे ने इलाज से इनकार कर दिया। आज मनोज जरांगे की हालत बिगड़ती जा रही है।  आज जरांगे की जांच के लिए जालना से जिला डॉक्टरों की एक टीम आई।

 

ऐसे में डॉक्टरों की टीम ने मनोज जरांगे पाटिल से जांच के लिए आग्रह किया लेकिन सबसे पहले जरांगे ने डॉक्टरों की टीम से ‘तुरंत कानून बनाने’ की मांग की। इसके बाद डॉक्टरों की टीम वापस चली गयी। 

जानकारी मिल रही है कि मराठा आरक्षण (Maratha reservation) के लिए राज्य सरकार 20 फरवरी (Special session of assembly for Maratha reservation)को विशेष सत्र बुलाएगी। आपको बता दें कि यह एक दिवसीय विशेष सत्र होगा। इस एक दिवसीय विशेष सत्र में मराठा आरक्षण पर कानून पारित होने की संभावना है।