महाराष्ट्र

Published: Sep 12, 2023 10:25 AM IST

Maratha Reservationमराठा आरक्षण: मनोज जरांगे से खोतकर का अनुरोध, कहा- खत्म करें आंदोलन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

जालना: मराठा आंदोलन को लेकर लागातर बड़ी खबरें सामने आ रही है। ऐसे में अब अर्जुन खोतकर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने अनशन को लेकर मनोज जरांगे को समझाने की कोशिश की, इसके लिए वे खुद मनोज जरांगे से मिलने अंतरवाली सराटी गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मनोज जरांगे को अनशन खत्म करने का अनुरोध किया। 

गौरतलब हो कि पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर न केवल मराठा समुदाय के लोग सड़क पर उतरे थे बल्कि पुरे महाराष्ट्र की नजरें इस घटना पर बानी हुई थी। इस मराठा आरक्षण को लेकर सियासी माहौल भी गरमाया हुआ था ऐसे में कल यानी 11 सितंबर को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सभी नेताओं की सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, इस बैठक में  मराठा आरक्षण को लेकर कई बड़े फैसले किये गए।