महाराष्ट्र

Published: Apr 13, 2022 12:52 AM IST

Dhananjay Munde Heart Attackमुंबई: महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे को पड़ा दिल का दौरा, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री और एनसीपी नेता धनंजय मुंडे (Dhananjay Munde) को मंगलवार को दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें मुंबई (Mumbai) के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) में भर्ती कराया गया है। उन्हें विशेषज्ञों की निगरानी में गहन चिकित्सा यूनिट में रखा गया है।

इस खबर की जानकारी मिलते ही एनसीपी के कई नेता और पदाधिकारी उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के बाहर नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। स्थिति को देखते हुए अस्पताल में भी तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।