महाराष्ट्र

Published: Oct 26, 2021 11:28 AM IST

Mumbai Local Train Updatesमुंबई लोकल ट्रेन कोरोना महामारी के बाद पहली बार 100 प्रतिशत क्षमता के साथ दौड़ेगी, बढ़ती भीड़ के बाद रेलवे ने लिया बड़ा फैसला

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File

मुंबई: मुंबई लोकल ट्रेनों  (Mumbai Local Train) में लगातार बढ़ रही भीड़ के बाद रेलवे ने अब सौ प्रतिशत सेवाएं बहाल करने का फैसला किया है। इसके तहत मुंबई (Mumbai) लोकल ट्रेनें वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर पूरी क्षमता से ऑपरेट करना शुरू करेगी। रेलवे (Railway) के अनुसार पूरी सेवाएं आगामी गुरुवार से शुरू की जाएंगी। कोरोना  (Corona) महामारी के बाद यह पहली बार होगा जब रेलवे सौ प्रतिशत सेवाएं बहाल करने जा रही है। देश में लगे लॉकडाउन के चलते मार्च 2020 के बाद रेलवे अपनी 100 प्रतिशत सेवाएं बहाल करेगी।

मुंबई में कोरोना की स्थिति अब कमज़ोर पढ़ने लगी है। ऐसे में मुंबई समेत महाराष्ट्र में अनलॉक (Unlock) के तहत लोगों को कोरोना पाबंदियों में छूट दी जा रही है। वहीं आम लोगों के लिए मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली मुंबई लोकल ट्रेन भी खोल दी गई है। 

रेलवे के इस कदम से कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके लोगों, जिन्होंने दूसरे के बाद से 14 दिन पूरे कर लिए हैं उनको राहत मिलेगी, फिलहाल आवश्यक सेवाओं के अलावा इन्ही लोगों को लोकल ट्रेनों में सफर करने की इजाज़त दी है। इनके अलावा पिछले दिनों सरकार ने ऑफलाइन क्लासेस फिर से शुरू करने का फैसला किया था जिसके बाद कॉलेज स्टूडेंट्स को भी लोकल ट्रेनों में सफर करने की अनुमति दी गई है। कोरोना के दौरान सबसे ज़्यादा प्रभावित शहरों में से एक रहे मुंबई में फिलहाल कोरोना की स्थिति नियंत्रित दिखाई दे रही है। आम दिनों के मुकाबले शहर में कोविड मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। 

एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले दिनों जारी राज्य की अधिसूचना में कहा गया था कि “ऐसे बहुत से लोग होंगे जो पूरी तरह से टीकाकरण करने का इरादा होने के बावजूद चिकित्सा शर्तों के कारण पात्र नहीं हैं या क्योंकि वे 18 वर्ष से कम उम्र के हैं। इसलिए ऐसे व्यक्तियों को अनुमति दी जानी चाहिए। इसपर रेलवे अधिकारियों ने कहा था कि, वे सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करेंगे। 

मुंबई में अनलॉक के बाद से शहर में पाबंदियों में ढील दी गई है। इसके साथ ही मुंबई लोकल ट्रेन एक बार फिर से शुरू हो गई हैं। इससे लोकल ट्रेनों में रोज़ाना सफर करनेवाले लाखों लोगों को राहत मिली है। महाराष्ट्र सरकार ने पूरी तरह से टीकाकरण वाले लोगों को लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति दी है। तब से ही मुंबई लोकल ट्रेन में यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है जिसके बाद रेलवे ने सौ प्रतिशत सेवाएं बहाल करने का फैसला लिया। रेलवे के इस फैसले का ट्रेनों में रोज़ाना सफर करने वाले लोगों ने भी स्वागत किया है।