महाराष्ट्र

Published: May 15, 2021 08:59 AM IST

Vaccine Updatesमुंबई में आज से दो दिन बंद रहेंगे टीकाकरण केंद्र, जानें क्यों

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representational Pic

मुंबई. मुंबई (Mumbai) में शनिवार और रविवार को टीकाकरण केंद्र (Vaccination Center) बंद रहेंगे। मनपा के अधिकारियों के मुताबिक, अरब सागर के बने चक्रवात को देखते हुए यह बड़ा निर्णय लिया गया है।

दरअसल महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ की चेतावनी के मद्देनजर बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अधिकारियों ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान को अगले दो दिन के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी, जिसके मुताबिक मुंबई में 15 और 16 मई को टीकाकरण अभियान स्थगित रहेगा। इस चक्रवात ‘तौकते’ से सम्हालने और निपटने  हेतु अब राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) ने 53 दलों को तैयार किया है। NDRF के महानिदेशक एस।एन प्रधान ने बीते शुक्रवार को ट्वीट किया था कि केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में इन दलों को फिलहाल तैनात किया जा रहा है।

महाराष्ट्र में अब तक दिए गए 1.95 करोड़ डोज़ :

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र में 13 मई तक 1 करोड़ 95 लाख 31 हजार 051 डोज़ लोगों दिया गया है। इसमें से 18,334,93 हेल्थ वर्कर्स, 2267026 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 18 से 44 उम्र के 634570 लोगों को और 45 से अधिक उम्र के 1 करोड़ 47लाख 95 हजार 962 को पहला और दूसरा डोज़ दिया गया है।

मुंबई में दी गई 28 लाख कोरोना वैक्सीन डोज :

मुंबई में शुक्रवार को 23924 लोगों वैक्सीनेट किया गया। इसी के साथ मुंबई में 28 लाख 41 हजार 349 लोगों का टीकाकरण अब तक किया गया है। मनपा व सरकारी अस्पतालों में शनिवार और रविवार को टीकाकरण नहीं होगा।