महाराष्ट्र

Published: Oct 05, 2021 02:05 PM IST

Aryan Khan Drugs Caseक्रूज़ ड्रग्स पार्टी में मुंबई पुलिस ने भी शुरू की जांच, पार्टी की इजाजत को लेकर उठे सवाल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
ANI Photo

मुंबई: मुंबई (Mumbai) से गोवा (Goa) जा रहे जिस क्रूज़ (Cruise) पर एनसीबी ने ड्रग्स पार्टी (Drugs Party) का खुलासा करते हुए बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Actor Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को गिरफ्तार किया है उस मामले मुंबई पुलिस भी जांच कर रही है। मुंबई पुलिस जांच कर रही है कि, क्या आखिर इस पार्टी की परमिशन ली गई थी।

दरअसल, न्यूज़ एजेंसी ANI ने मुंबई पुलिस के हवाले से कहा है कि, पुलिस ने बताया कि, उन्हें परमिशन को लेकर कोई लेटर नहीं दिया गया है। अब मुंबई पुलिस डीजी शिपिंग और मुंबई पोर्ट ट्रस्ट से बातचीत कर जानकारी इखट्टा कर रही है कि, क्या आखिर इनमें से किसी ने इस क्रूज़ पार्टी की इजाज़त दी थी।

इस मामले में एनसीबी जांच कर रही है। क्रूज़ में ड्रग्स पार्टी के मामले में एनसीबी ने आगे कार्रवाई करते हुए मंगलवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। एनसीबी ने मुंबई के जोगेश्वरी इलाके से एक ड्रग पेडलर को इस मामले में गिरफ्तार किया है जबकि क्रूज़ पर पार्टी में आए एक और शख्स को भी गिरफ्तार किया गया है। 

बता दें कि, इसी केस में एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और उनके दोस्त अरबाज़ मर्चेंट को भी एनसीबी रविवार को गिरफ्तार किया था। आर्यन को कोर्ट ने 7 अक्टूबर तक एनसीबी कस्टडी दी है। 

कोर्ट में सोमवार को आर्यन खान की कस्टडी को लेकर हुई बहस के दौरान कोर्ट ने कहा था कि, जांच के लिए पूछताछ की जरूरत है जो बहुत आवश्यक है। एनसीबी को रविवार को दी गई एक दिन की हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद तीनों को अदालत में पेश किया गया। एनसीबी ने मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज़ जहाज पर छापेमारी के बाद इन लोगों को गिरफ्तार किया था।