महाराष्ट्र

Published: Jul 19, 2021 11:29 AM IST

Mumbai Rainमुंबई की बारिश में फंसी मीका सिंह की कार, मदद के लिए पहुंचे सैकड़ों लोग, देखें Video

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: मुंबई (Mumbai) में लगातार हो रही बारिश (Rain) से कई इलाकों में जलभराव (Waterlogging) हो गया है। सड़कों पर भरे पानी के चलते शहर में यातायात भी असर पड़ा है। रोड पर भरे पानी से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं इस स्थिति से जाने माने सिंगर मीका सिंह (Singer Mika Singh) को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारी बारिश के बीच उनकी कार बंद पड़ गई जिसके बाद रविवार रात गायक मीका सिंह की मदद के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे।

एक पपराज़ी अकाउंट द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में मीका की कार के बाहर एक बड़ी भीड़ जमा होती दिखाई दे रही है। इस वीडियो में मीका सिंह फैंस आभार व्यक्त करते हुए देखे जा सकते हैं।

मीका सिंह आकांक्षा पुरी के साथ देखे जा सकते हैं। गायक द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक पोस्ट से पता चलता है कि, वे एक शादी से लौट रहे थे। वीडियो की शुरुआत में एक शख्स द्वारा ऑफ कैमरा बोलते सूना जा सकता है। इसमें वह कहता है, “जब मीका पाजी की कार बंद होती है, तो इतने लोग मदद करने आ जाते हैं। बताया जा रहा है कि, ये पूरा मामला रात के करीब 3 बजे है।

वीडियो में उस शख्स को आगे कहते हुए सुना जा सकता है कि,  “कम से कम यहां 200 लोग हैं। रात को 3 बजे दोस्तों (यहां अभी 3 बजे है)।”