मुंबई

Published: Dec 08, 2023 12:17 PM IST

Mumbai Boy Rapeनवी मुंबई में महापाप,10 वर्षीय बेटे के साथ दुष्कर्म, मां ने पुलिस से की शिकायत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo: Social Media/ Representative Image

ठाणे: महाराष्ट्र (Maharashtra Rape News) में नवी मुंबई पुलिस (Navi Mumbai Police) ने एक महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उसके 10 साल के बेटे के साथ दो नाबालिगों ने दुष्कर्म (10 year old son raped) किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि अभी किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी और कथित तौर पर यौन शोषण का शिकार लड़का पड़ोसी हैं और उल्वे में रहते हैं। 

उन्होंने बताया कि एक आरोपी 15 साल का है, जबकि दूसरे की आयु 16 साल है। अधिकारी ने बताया कि लड़की की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, दोनों ने पांच अगस्त और दो सितंबर को उनके आवास परिसर में उसके बेटे के साथ दुष्कर्म किया और किसी से इस बारे में बात करने पर जान से मारने की धमकी दी। 

उन्होंने कहा कि नेरुल पुलिस ने बृहस्पतिवार को 377 (अप्राकृतिक यौनाचार) समेत भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। अधिकारी ने बताया कि जांच जारी है और अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।

(एजेंसी)