मुंबई

Published: Jun 16, 2022 09:24 PM IST

Mumbai Corona Updateमुंबई में मिले कोरोना के 2, 366 नए मरीज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: Twitter

मुंबई: मुंबई में कोरोना मरीजों (Corona Patients) की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को 15,656 लोगों की जांच के बाद 2,366 नए मरीज (New Patients) मिले, जबकि पिछले 24 घंटे के दौरान 2 मरीजों की मौत (Death) हुई है। गुरुवार को कोरोना (Corona) से जिन दो मरीजों की मौत हुई है उनमें एक 40 वर्ष का मरीज थी जिसे कोई बीमारी नहीं थी।

बीएमसी के अनुसार, 105 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया। वर्तमान में बीएमसी के अस्पतालों में भर्ती 538 मरीजों में 57 को ऑक्सीजन और वेंटीलेटर पर रखा गया है। मुंबई में उपलब्ध कुल बेड में का 2.16 प्रतिशत बेड पर मरीज हैं, हालांकि अब भी 24,859 बेड उपलब्ध हैं। 1,700 मरीज ठीक हुए हैं। मुंबई में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 13,005 हो गई है।

राज्य में मिले 4,255 नए मरीज

राज्य में 4,355 नए मरीज मिले और 2,879 मरीज ठीक हुए। इस दौरान कुल 3 मरीजों की मौत हुई। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 20,634 हो गई है। अब तक 1, 47, 880 मरीजों की मौत हुई। मुंबई के बाद ठाणे महानगरपालिका में 374, नवी मुंबई ठाणे महानगरपालिका में 383, वसई-विरार ठाणे महानगरपालिका में 122, पनवेल ठाणे महानगरपालिका में 127, पुणे ठाणे महानगरपालिका में 194 मरीज मिले। एमएमआर और पुणे इस समय कोरोना का हॉटस्पाट बन चुके हैं।