राज्य

Published: Nov 01, 2021 10:02 PM IST

Mumbai Corona Updateमुंबई में मिले 267 नए कोरोना के मरीज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representative Image

मुंबई: मुंबई (Mumbai) में टीकाकरण (Vaccination)का डेडलाइन मिस हो गया है। बीएमसी ने 31 अक्टूबर तक 18 से अधिक उम्र के 93 लाख लोगों को कम से कम एक कोविड वैक्सीन का डोज देने का लक्ष्य रखा था, लेकिन महानगरपालिका अभी अपने लक्ष्य से थोड़ी दूर है। मुंबई में 98 फीसदी लोगों का फर्स्ट डोज हो गया है, केवल 2 फीसदी लोग अब भी बचे हैं। मुंबई में सोमवार को 50330 लोगों को वैक्सीनेट किया गया। इसी के साथ कुल टीकाकरण की संख्या 1 करोड़ 47 लाख 30 हजार 146 तक पहुंच गई है, इसमें 91 लाख 31 हजार 341 लोगों ने पहला डोज और 55 लाख 98 हजार 805 ने वैक्सीन का दोनो डोज लिया है। इस बीच, पिछले 24 घंटे में मुंबई में कोरोना (Corona) के 267 नए मरीज (New Patients) मिले है।

अतिरिक्त महानगरपालिका कमिश्नर सुरेश काकानी ने बताया कि त्योहारों के चलते टीकाकरण मुहिम धीमी पड़ गई है, कोरोना का प्रकोप कम होने और सब कुछ खुल जाने के बाद लोग छुट्टियों के लिए बाहर जा रहे हैं, ऐसे में टीकाकरण को प्राथमिकता नहीं दे रहे हैं, जबकि कोरोना और भी कमजोर करने के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है।

राज्य में 800  नए केस

सोमवार को राज्य में केवल 800 और मुंबई में 267 नए कोविड मरीज मिले हैं। केसेस तो कम रिपोर्ट हुए ही इसी के साथ मौत का आंकड़ा बेहद कम रह है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 10 मौतें दर्ज की गई, जिसमें से 4 मौतें मुंबई में हुई हैं। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 15552 तक पहुंच गई है, जिसमें से 3689 एक्टिव मरीज मुंबई में हैं।

मुंबई के आंकड़े

राज्य के आंकड़े