मुंबई

Published: Feb 07, 2022 08:38 PM IST

Mumbai Corona Updateमुंबई में कोरोना के 356 नए मरीज, पांच संक्रमितों की मौत; रिकवरी रेट हुआ 98 प्रतिशत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

मुंबई. राजधानी में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामलों में कमी तो आ रही है लेकिन खतरा अब भी बरकरार है। सोमवार को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक शहर में पिछले 24 घंटे में 356 लोग कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जबकि पांच संक्रमितों की मौत हो गई है। वहीं करीब एक हजार लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। इसी के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या भी कम हुई है।

BMC के आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में पिछले 24 घंटे में 356 नए मामले और 5 संक्रमितों की मौत के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,051,729 और मृतकों की संख्या 16,666 हो गई है।

वहीं, मुंबई में 949 लोग इस खतरनाक वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ कोरोना वायरस से ठीक होने वालों का आंकड़ा 1,027,093 हो गई है। शहर में आज रिकवरी रेट 98 प्रतिशत दर्ज किया गया है। वर्तमान में शहर में 5,139 एक्टिव मरीज हैं।

मुंबई में मिले नए मरीजों में से 313 मरीज (88%) एसिम्टोमैटिक है, जबकि 40 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिसमें से 10 को ऑक्सीजन की जरुरत पड़ी है। वर्तमान में 618 मरीज ऑक्सीजन पर है। जबकि कुल 1407 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल मुंबई में अस्पतालों में 37,116 बेड है। जिनमें से 96.2 फीसदी बेड खाली है। मुंबई में आज में 29,863 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई है।