मुंबई

Published: Feb 05, 2024 04:52 PM IST

Navi Mumbai Girls Missingनवी मुंबई में 2 परिवारों की 5 लड़कियां लापता, जांच में जुटी पुलिस

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
नवी मुंबई से पांच लड़कियां लापता

ठाणे: महाराष्ट्र के नवी मुंबई क्षेत्र में दो परिवारों की पांच लड़कियों के लापता (Navi Mumbai Girls Missing) होने के बाद पुलिस ने उनकी खोज शुरू कर दी है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि शनिवार को तलोजा इलाके के लकी कॉम्प्लेक्स से लापता हुईं लड़कियों की खोज शुरू कर दी गई है।

तलोजा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 14 और 16 साल की उम्र की दो बहनें शनिवार की सुबह स्कूल के लिए निकलीं और घर नहीं लौटीं। उन्होंने कहा कि एक अन्य घटना में, पांच, सात और 14 साल की उम्र की तीन बहनें तलोजा में अपने घर से लापता हो गईं। 

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण) के तहत मामला दर्ज किया और लड़कियों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। (एजेंसी)