मुंबई

Published: Jan 16, 2022 09:56 PM IST

Mumbai Corona Updateमुंबई में मिले कोरोना के 7,895 नए मरीज, 11 की मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: दिसंबर महीने से शुरु हुई कोरोना (Corona) की तीसरी लहर (Third Wave) अब दम तोड़ती नजर आ रही है। रविवार को नए कोरोना मरीजों (New Corona Patients) की संख्या 10 हजार से कम हो गई। पिछले 24 घंटे में 57,534 लोगों की जांच की गई जिसमें 7,895 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले। हालांकि शनिवार की तरह रविवार को भी 11 मरीजों की मौत ( Death) दर्ज की गई।

तीसरी लहर में 6 जनवरी से 8 जनवरी के बीच लगातार तीन दिनों तक 20,000 से ज्यादा मरीज मिले। हालांकि इसके बाद से मरीजों की संख्या में कमी आई है। कुछ दिन मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव देखने के बाद पांच दिन से मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही। जबकि इस दौरान 50 हजार से अधिक लोगों की जांच की जाती रही है।  गुरुवार को मरीजों की संख्या घटकर 13,702, शुक्रवार को 11,317 और शनिवार को 10,661 हो गई थी। रविवार को यह और गिरकर 7,895  पर आ गई। मुंबई में अब भी 60 हजार 371 सक्रिय मरीज हैं। मुंबई का एच वेस्ट यानी बांद्रा पश्चिम का अकेला ऐसा वार्ड है जहां साप्ताहिक ग्रोथ रेट 2.06 प्रतिशत है। अन्य सभी वार्डों में साप्ताहिक ग्रोथ रेट 2 प्रतिशत से नीचे है। सी वार्ड डोंगरी में साप्ताहिक ग्रोथ रेट सबसे कम 0.78 प्रतिशत है।

 

संस्थागत क्वारंटाइन में केवल 542 मरीज

मुंबई में कोरोना अलक्षणीय मरीजों को होम क्वारंटाइन में रखने की छूट के बाद अब संस्थागत क्वारंटाइन में केवल 542 मरीज ही रह गए हैं। इन मरीजों को जंबो कोविड सेंटरों में भर्ती किया गया है। हालांकि निजी अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या अब भी बीएमसी के अस्पतालों से बहुत अधिक है। जिसका आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।

एम पूर्व में 39 इमारतें सील

मुंबई में कोरोना के मामले कम होने होने से सील इमारतों की संख्या भी कम होने लगी है, लेकिन एम वार्ड चेंबूर पूर्व इलाके में सबसे अधिक 39 इमारतें सील की गई हैं। अंधेरी पश्चिम में 7, भायखला में 3, प्रभादेवी में 3, धारावी में 2 इमारत सील की गई है। कोरोना की शुरुआत से अब तक सील की गई 66,277 इमारतों का सील से रिलीज किया गया है। 15 जनवरी तक अलक्षणीय मरीजों की संख्या 61,753, लक्षणीय मरीजों की संख्या 11,171 थी जिसमें से 598 मरीजों की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

राज्य में मिले 41,327 नए केस

राज्य में रविवार को कोरोना के 41,327 नए केस मिले हैं और 29 मरीजों की मौत हुई। राज्य में शहरी इलाकों में कोरोना के मामले कम हो रहे हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना का संक्रमण ज्यादा देखने को मिल रहा है। दिन भर में 40,386 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।

मुंबई में 653 ओमीक्रोन के मरीज

मुंबई में 653 ओमीक्रोन के मरीज हैं, उसके बाद पुणे 542, पिंपरी चिंचवड 113, नागपुर 90, सांगली 49, मरीज हैं।

मुंबई के आंकड़े

राज्य के आंकड़े