मुंबई

Published: Jan 15, 2022 11:08 PM IST

Corona Updateमुंबई पुलिस के और 81 पुलिसकर्मी आए कोरोना पॉजिटिव, कुल सक्रिय मरीज 1,312

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पिछले 24 घंटों में मुंबई पुलिस के 81 पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जिसके बाद 1,312  कुल सक्रिय मरीज है। इस खतरनाक बीमारी से आज तक मुंबई पुलिस के कुल 126 कर्मियों की मौत हुई है। यह जानकारी मुंबई पुलिस ने दी। 

मुंबई में कोरोना वायरस के 10,661 नए मामले 

उल्लेखनीय है कि, मुंबई में शनिवार को कोरोना वायरस के 10,661 नए मामले सामने आए, जबकि 11 लोगों की मौत हो गई। बृह्नमुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने यह जानकारी दी। इससे पहले, पिछले सास 29 जुलाई के बाद से एक दिन में मौत के सबसे अधिक मामले सामने आए थे। उस दिन संक्रमण से 13 लोगों की हुई थी।

बीएमसी के आंकड़ों के अनुसार 21,474 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की संख्या 8,99,358 हो गई। बीएमसी के आंकड़ों के अनुसार शहर में अब संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 9,91,967 जबकि मृतकों की तादाद 16,446 हो गई है।