मुंबई
Published: Feb 16, 2024 10:22 AM ISTMumbai Murder मुंबई में महापाप, मां ने अपने ही बेटी को उतारा मौत के घाट फिर...
मुंबई: सपनों की नगरी कहे जानी वाली मुंबई (Mumbai Murder) शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मां वो योद्धा होती है जो अपने बच्चों के लिए दुनिया से भी लड़ जाती है, लेकिन यहां जो हुआ है वह इसके बिलकुल विपरीत हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दरअसल यहां एक मां ने पाने ही बेटी की हत्या कर (mother murdered her own daughter) दी।
इस घटना से मुंबई में हड़कंप मच गया। सामने आई यह खौफनाक खबर मुंबई के बोरीवली इलाके की है। यहां कस्तूरबा में एक महिला ने अपनी ही 16 साल की नाबालिग बेटी की हत्या कर दी और इतना ही नहीं बल्कि बेटी की हत्या करने के बाद महिला ने खुद की भी जान लेने की कोशिश की।
आखिर मां ने खुद की ही बेटी की हत्या क्यों की है और खुद ने भी जान देने की कोशिश क्यों की इसके बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।