मुंबई

Published: Dec 24, 2021 08:08 PM IST

Suspendedमुंबई में एक बार के कैशियर के साथ दुर्व्यवहार मामले में सहायक पुलिस निरीक्षक सस्पेंड

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

मुंबई: मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने सहायक पुलिस निरीक्षक को निलंबित (Suspend) कर दिया है। जिसने खाना भेजने से मना करने पर मुंबई में एक बार के कैशियर को खाना परोसने से मना करने पर उसके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की थी। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक,मुंबई पुलिस ने सहायक पुलिस निरीक्षक को सस्पेंड कर दिया है।बता दें कि, खाना लाने से मना करने पर एक सहायक पुलिस निरीक्षक ने कथित तौर पर बार के कैशियर के साथ दुर्व्यवहार किया और उसके साथ मारपीट की। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बार मालिक ने यहां वकोला पुलिस स्टेशन में तैनात एपीआइ विक्रम पाटिल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। 

बार के मालिक महेश शेट्टी के मुताबिक, पुलिसकर्मी ने पहले बार कैशियर रामदास पाटिल को फोन करके कहा कि उसे खाना मुहैया कराया जाए। कैशियर ने बताया कि किचन बंद है। शेट्टी ने कहा कि कुछ मिनटों के बाद, एपीआई बार में घुस गया, जो वकोला पुलिस स्टेशन के करीब स्थित है और कथित तौर पर कैशियर को गाली देना और मारपीट करना शुरू कर दिया था।