मुंबई

Published: Feb 21, 2023 07:46 AM IST

BEST Electric AC Double Decker BusCSMT-NCPA के बीच चलेगी आज से 'बेस्ट' की इलेक्ट्रिक एसी डबल डेकर, जानें कितना होगा किराया

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: बेस्ट (‍BEST) की ओर से मुंबईकरों (Mumbaikars) को आज से इलेक्ट्रिक एसी डबल डेकर बस (Electric AC Double Decker Bus) में यात्रा का लाभ मिलने वाला हैं। देश की पहली इलेक्ट्रिक एसी डबल डेकर बस सीएसएमटी (CSMT) और एनसीपीए (NCPA) के बीच 21 फरवरी चलेगी। बेस्ट प्रशासन के अनुसार, इस महीने के अंत तक पांच और डबल डेकर बसें बेड़े में शामिल की जाएंगी।

यात्रियों को पहले पांच किलोमीटर के लिए मात्र छह रुपए किराया देना होगा। इस डबल डेकर की खास विशेषता है कि ये बसें वातानुकूलित, बैठने की ज्यादा जगह, सीसीटीवी,  तीन घंटे तक एक बार चार्ज करने 120 किमी चल सकती हैं। मार्च  के अंत तक बेस्ट की ओर से 50 डबल डेकर एसी इलेक्ट्रिक बसें सेवा में आ जाएंगी।

चरणबद्ध तरीके से चलेंगी

मुंबईकरों के बीच बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस 13 फरवरी से मुंबईकरों की सेवा में आ गई हैं। बेस्ट के कोलाबा डिपो में पहले ईवी डबल डेकर की पूजा की गई। बसें चरणबद्ध तरीके से बेस्ट की सेवा में आएंगी। पहली नई डबल डेकर बस  बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स से बांद्रा स्टेशन तक चलेगी। ये बसें साउथ मुंबई के सीएसएमटी से नरीमन प्वाइंट, कोलाबा से वर्ली और कुर्ला से सांताक्रूज रूट पर दौड़ती नजर आएंगी।

कम होंगे निजी वाहन

90 यात्रियों की क्षमता वाली ई-डबल-डेकर बसों की वजह से सड़क पर निजी वाहन कम होंगे। बस में सीट बेल्ट, स्पीकर जैसी तमाम सुविधाएं दी गई हैं।

900 एसी डबल डेकर

मुंबई की सड़कों पर प्रदूषण कम करने के मकसद से इलेक्ट्रिक वातानुकूलित डबल डेकर बसें चलाने की योजना बेस्ट बना रहा है। अगले दो साल में मुंबई में कुल 900 एसी डबल डेकर बसें चलेंगी। पहले चरण में 200 डबल डेकर बसें बेड़े में शामिल की जाएंगी।

बेस्ट के बेड़े में 3,680 बसें

बेस्ट के बेड़े में 3,680 से अधिक बसें हैं, जिनमें 2,440 साधारण एसी और गैर-एसी सीएनजी बसें, 396 इलेक्ट्रिक एसी और 25 हाइब्रिड एसी बसें शामिल हैं। बेस्ट के अनुसार, यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नई एसी और नॉन एसी बसों को सेवा में शामिल किया जाएगा।