मुंबई

Published: Nov 18, 2022 08:03 PM IST

BJYM Protestराहुल गांधी के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा का विरोध प्रदर्शन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

मुंबई : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा महाराष्ट्र में प्रदेश के महापुरुष स्वातंत्र्यवीर सावरकर (Savarkar) पर की गई विवादित टिप्पणी (Controversial Remarks) का मामला जोर पकड़ता जा रहा है। महाराष्ट्र की भूमि पर उसके लाल पर राहुल गांधी द्वारा दिए गए अपमानजनक वक्तव्य के विरुद्ध भारतीय जनता युवा मोर्चा (Bharatiya Janata Yuva Morcha) मुंबई के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश कार्यालय (Congress State Office), तिलक भवन पर प्रतिकार मोर्चा (Morcha) निकाल कर विरोध (Protest) दर्ज किया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तिलक भवन कांग्रेस कार्यालय पर सावरकर का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे लगाते हुए आक्रोश प्रदर्शित किया। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को तिलक भवन कांग्रेस कार्यालय से चंद मीटर की दूरी पर से ही  गिरफ्तार किए। आंदोलन के जानकरी मिलते ही पुलिस बल के जवानों ने कांग्रेस भवन कार्यालय पर नाकाबंदी कर दी थी ताकि भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के अंदर न पहुंच सकें।  

ये एक महान क्रांतिकारी के बलिदान पर वार है

भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना ने कहा कि जिन सावरकर पर हमारे प्रेरणास्त्रोत बालासाहेब ठाकरे गर्व करते थे, आज उन्हीं सावरकर का अपमान करने वाले राहुल गांधी से आदित्य ठाकरे गले मिल रहे हैं। तिवाना ने कहा की भारत जोड़ो यात्रा में पब्लिसिटी स्टंट के चक्कर में राहुल गांधी को पहली बार इतना पैदल चलना पड़ रहा है कि उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। ये एक महान क्रांतिकारी के बलिदान पर वार है, मराठी अस्मिता पर प्रहार है और ये हर एक सच्चे हिंदुस्तानी की भावनाओं पर वार है। यही नहीं यह देश का भी अपमान है लेकिन इस बात को वहीं समझ सकता है जिनकी नसों में भारतीय रक्त बहता है।