मुंबई

Published: Sep 27, 2020 11:11 PM IST

चुनावबिहार चुनाव को लेकर वर्ली में बीजेपी की बैठक

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

मुंबई. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी बिहार प्रकोष्ठ की बैठक वर्ली में हुई. जिसमें चलो बिहार, बनाएं भाजपा सरकार का संकल्प लिया गया.

मुंबई बीजेपी सचिव धर्मेंद्र नाथ ठाकुर की मौजूदगी में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि मुंबई, ठाणे, पालघर, नवी मुंबई, कल्याण एवं भिवंडी में रहने वाले बिहार के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए बिहार जाएंगे. विधायक सुनील राणे, हैदर आजम, मोहन मिश्र, चक्रधर झा, अशोक कुमार सिन्हा, नगरसेवक शिवकुमार झा, रमन झा, विशाल भगत, मनोज झा, रवि मंडल सहित अन्य लोगों के नेतृत्व में हजारों की संख्या में लोग बिहार जाएंगे.