मुंबई
Published: Jan 14, 2022 08:43 PM ISTFineविदाउट मास्क यात्रियों के खिलाफ अभियान तेज, रेलवे ने वसूला 4.45 लाख जुर्माना
मुंबई: मुंबई (Mumbai) में कोरोना (Corona) के बढ़ते संक्रमण (Infection) को देखते हुए रेलवे (Railway) ने बिना मास्क (Without Mask) यात्रा करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर मास्क नहीं पहनने वाले यात्रियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि एक दिन में मध्य रेल पर विदाउट मास्क वाले 256 व्यक्तियों को दंडित कर उनसे 44,900/- रुपए उनसे जुर्माने (Fine) के रूप में वसूल किया गया है।
जनवरी माह में अब तक 2508 व्यक्तियों को मास्क नहीं पहने पाया गया और उनसे 4.45 लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। उल्लेखनीय है कि कोरोना की तीसरी लहर के बीच स्टेशनों एवं लोकल में भीड़ हो रही है। इसी तरह बीएमसी (BMC) के साथ मिलकर भी मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर अभियान चलाया जा रहा है। पश्चिम रेलवे (Western Railway) पर भी 267 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
अब तक 51 लाख दंड
राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार यात्रियों के मास्क नहीं पहनने के विरुद्ध पिछले वर्ष 17 अप्रैल से यह अभियान आरम्भ किया है। मध्य रेल पर टिकट जांच कर्मियों की विशेष टीमों ने कोविड-19 दिशानिर्देशों के अनुसार मास्क/फेस कवर नहीं पहनने के लिए कुल 30 ,575 यात्रियों को पकड़ा और उनसे 51 लाख रुपये से ज्यादा राशि का जुर्माना वसूला है।
मंडलवार जुर्माना
मध्य रेलवे पर मंडल-वार मास्क/फेस कवर नहीं पहनने वाले यात्रियों को पकड़ा गया। मुंबई मंडल 3,143 मामले और 6.18 लाख जुर्माना वसूला गया। भुसावल मंडल 14,046 मामले और 16.41 लाख रुपए जुर्माना। नागपुर मंडल 7,924 मामले और 15.84 लाख रुपए जुर्माना, सोलापुर मंडल 2,404 मामले और 5.20 लाख रुपए जुर्माना और पुणे मंडल 2,858 मामले और 6.57 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया।