मुंबई
Published: Mar 19, 2024 12:59 PM ISTMaharashtra Congress ठाकरे के बाद अब कांग्रेस को बड़ा झटका दे सकते हैं शिंदे, प्रिया दत्त को लेकर अटकलें तेज
मुंबई : महाराष्ट्र की राजनीति (Maharashtra Poltics) में कांग्रेस पार्टी (Congress) को एक और झटका मिलने की उम्मीद दिखाई दे रही है। कांग्रेस पार्टी की सरकार में मंत्री के साथ-साथ कई बार मुंबई से सांसद रहे फिल्म अभिनेता स्व. सुनील दत्त की बेटी प्रिया दत्त (Priya Dutt) का कांग्रेस पार्टी से मोह भंग होने लगा है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि प्रिया दत्त जल्द ही शिवसेना शिंदे गुट (Shiv Sena Shinde Faction) में शामिल हो सकती हैं। इसको लेकर मीडिया में जोर-जोर से चर्चाएं चल रही हैं।
आपको बता दें की प्रसिद्ध फिल्म कलाकार सुनील दत्त आजीवन कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे और उनकी विरासत संभालने वाली बेटी प्रिया दत्त भी कांग्रेस पार्टी के टिकट पर मुंबई से सांसद बनकर संसद में प्रवेश कर चुकी हैं। लेकिन 2014 और 2019 में पूनम महाजन के हाथों मिली हार के कारण उनका राजनीतिक भविष्य खतरे में पड़ता दिखाई दे रहा है। इसीलिए वह किसी और ठिकाने की तलाश में हैं। ऐसी संभावना दिखाई दे रही है कि वह आने वाले कुछ दिनों में कांग्रेस पार्टी छोड़कर शिवसेना के शिंदे गुट में शामिल हो सकती हैं।
कांग्रेस पार्टी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रिया दत्त स्थानीय कांग्रेसी नेताओं के साथ साथ आलाकमान से भी नाराज चल रही हैं और कई दिनों से पार्टी संगठन ने भी उनको दरकिनार कर रखा है। इसीलिए वह अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए दूसरी राजनीतिक पार्टी में किसी मजबूत ठिकाने की तलाश कर रही हैं। ऐसी पूरी संभावना जताई जा रही है कि लोकसभा चुनाव के पहले प्रिया दत्त मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलकर उनके शिवसेना गुट में प्रवेश करेंगी और वहीं से अपनी नयी राजनीतिक पारी शुरू करेंगी। साथ ही एक बार फिर से सांसद बनने की कोशिश करेंगी।
आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी में आज भी मुंबई के तमाम हलकों में सुनील दत्त का नाम सम्मान से लिया जाता है, लेकिन उनकी विरासत को संभालने वाली प्रिया दत्त अब पार्टी में हासिए पर हैं। कांग्रेस पार्टी ने प्रिया दत्त को सुनील दत्त की विरासत को आगे बढ़ने का मौका दिया था। प्रिया 2009 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर उत्तर मध्य मुंबई लोकसभा सीट से जीत मिली गई थी। लेकिन उसके बाद 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में वह अपनी सीट नहीं बचा नहीं पायीं। उनको पूनम महाजन के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इसी वजह से वह महाराष्ट्र की राजनीति में हासिए में जा रही हैं। इसीलिए उनको एक मजबूत ठिकाने की तलाश है।
आपने देखा होगा कि महाराष्ट्र कांग्रेस में पिछले कुछ दिनों में कई नेता कांग्रेस पार्टी को छोड़ चुके हैं। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चौहान, बाबा सिद्दीकी, मिलिंद देवड़ा जैसे बड़े नेताओं ने पार्टी छोड़ी तो अब प्रिया दत्त कांग्रेस पार्टी छोड़ने की फिराक में हैं।