मुंबई

Published: Mar 16, 2023 08:51 AM IST

Expensive Triplex Flat मुंबई में बिका देश का सबसे महंगा ट्रिपलेक्स फ्लैट, जानें कौन है 252 करोड़ के घर का मालिक

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representative Image

मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई देश के सबसे महंगे शहरों में से एक है। जिसे मायानगरी के नाम पर भी जाना जाता है। देश-विदेश से लोग यहां घूमने-फिरने के लिए आते हैं तो वहीं हर साल हजारों लाखों लोग अपने सपने को जीने और उसे साकार करने के लिए यहां आते हैं। यहां घर खरीदना भी किसी बड़े सपने से कम नहीं हैं। क्या खास और क्या आम, हर कोई अपने सपनों का घर खरीदना चाहता है। 

सबसे महंगी डील 

आपको बता दें कि मुंबई में एक से बढ़कर एक महंगे और आलीशन घर हैं। जिनकी कीमत करोड़ो में हैं। तो वहीं अब जानकारी मिली है कि मुंबई में एक ट्रिपलेक्स फ्लैट (Expensive Triplex Flat)  को 252 करोड़ रुपये में बेचा गया है। जो अब तक की सबसे महंगी और बड़ी डील मानी जा रही है। 

कौन है इसका मालिक?

अब आप ये सोच रहे होंगे कि आखिर इतना महंगा फ्लैट लिया किसने? तो चलिए हम आपको बताते हैं। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये फ्लैट किसी और ने नहीं बल्कि बजाज ऑटो के चेयरमैन नीरज बजाज ( Neeraj Bajaj) ने खरीदा है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये भारत की सबसे महंगी डील है। 

कहां है ये फ्लैट?

जानकारी के मुताबिक मुंबई के वर्ली इलाके में एक आलीशान फ्लैट खरीदा गया है जिसकी कीमत 240 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इतना ही नहीं यह फ्लैट दक्षिण मुंबई के महंगे मालाबार हिल इलाके में बन रही एक बिल्डिंग में है। इस फ्लैट का एरिया 18 हजार स्क्वायर फुट बताया जा रहा है साथ ही ये डील अब तक का सबसे महंगा डील बताया जा रहा है।