मुंबई

Published: Jul 29, 2022 03:47 PM IST

Mumbaiफंदे से लटका मिला व्यक्ति का शव, पत्नी और दो बच्चों की जहर खाने से मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

मुंबई : मुंबई (Mumbai) के पूर्वी उपनगर से एक बेहद ही दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां पर एक ही परिवार के दिन सदस्यों मौत हुई है। बता दें, एक 34 वर्षीय एक व्यक्ति का शव उसके आवास पर फंदे से लटका मिला, जबकि उसकी पत्नी (Wife) और दो बच्चे (Child) भी मृत पाए गए। पुलिस (Police) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि व्यक्ति के बच्चे और उसकी पत्नी की जहर (Poison) खाने से मौत हुई। उन्होंने बताया कि शिवाजी नगर इलाके में हुई यह घटना शुक्रवार की सुबह सामने आई। एक अधिकारी ने कहा, ‘शकील ज़लील खान नाम के व्यक्ति का शव फंदे से लटका पाया गया, जबकि उसकी पत्नी और दो बच्चे घर के अंदर मृत पाए गए। पुलिस को संदेह है कि उन्हें ज़हर देकर मारा गया।’

पुलिस की एक टीम घटना की जांच कर रही है और चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बता दें, हाल ही में एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के लखनऊ से भी सामने आया था। जिसमें एक शख्स ने केक में जहर मिलाकर अपने साथ पत्नी और बेटी को खिलाकर सामूहिक खुदखुशी कर लिया। (इनपुट एजेंसी)