मुंबई

Published: Nov 13, 2023 05:37 PM IST

Mumbai Crime6 साल के बच्चे का अपहरण और हत्या का प्रयास करने वाला निकला पिता का दोस्त

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
प्रतीकात्मक फोटो

मुंबई: धारावी पुलिस (Dharavi Police) ने एक छह साल के (6 Year old) लड़के का अपहरण (Kidnap) कर उसे मारने की कोशिश (Attempt to Murder) करने के आरोप में एक 37 वर्षीय व्यक्ति (Man) को गिरफ्तार (Arrest) किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी, लड़के के पिता का पूर्व बिजनेस पार्टनर (Friend) है और उसने ‘उन्हें सबक सिखाने’ के लिए यह अपराध किया था। छह वर्षीय लड़के के पिता ने शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे धारावी पुलिस से संपर्क किया और कहा कि उनका लड़का लापता हो गया है, वह अपने दोस्तों के साथ घर के बरामदे में खेल रहा था और अचानक गायब हो गया है। 

धारावी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजा बिदकर ने बताया कि, हमने मामला दर्ज किया और घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया। जब स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रहे थे, तभी एक अन्य लड़के ने पुष्टि की, कि उसने छह साल के बच्चे को एक आदमी के साथ देखा था। कैमरे की फुटेज में पीड़ित को संदिग्ध के साथ घूमते देखा जा सकता है। लड़के के पिता ने बाद में उन्हें सूचित किया कि संदिग्ध का नाम नजीब वसीउल रहमान शेख है और वह उसी इलाके में रहता है। 

इसके बाद जांचकर्ताओं ने सड़कों पर लगे अन्य कैमरों के माध्यम से संदिग्ध और छह वर्षीय बच्चे का पीछा करना शुरू कर दिया। दोनों को रेलवे पुलिस की मदद से विरार रेलवे स्टेशन से हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जांच की गई जब लड़के ने पुलिस को बताया कि संदिग्ध ने बेल्ट से उसका गला घोंट दिया था और उसे मारने की कोशिश की थी। आरोपी और पीड़ित लड़के का पिता एक साथ फार्मेसी व्यवसाय में थे, लेकिन कुछ विवाद के चलते उन्हें अलग होना पड़ा। इसलिए उसने उसके बेटे का अपहरण करके उसे सबक सिखाने का फैसला किया था।