मुंबई

Published: Oct 09, 2022 07:08 PM IST

Explosionमहाराष्ट्र में नवी मुंबई में ऊर्जा स्टेशन में धमाका, एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo: @ANI/Twitter

मुंबई: महाराष्ट्र के नवी मुंबई इलाके में स्थित महाराष्ट्र पावर जेनरेशन कंपनी के ऊर्जा स्टेशन में रविवार को हुये विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई से 48 किलोमीटर दूर उरन में स्थित गैस टर्बाइन ऊर्जा स्टेशन के ब्वायलर के पंप में यह विस्फोट हुआ जिसके बाद उसमें शाम सवा चार बजे करीब आग लग गयी।

उन्होंने बताया कि एक कनीय अभियंता समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गये जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि घायलों में से एक को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि विस्फोट के कारणों का पता अभी तक नहीं चल सका है।