मुंबई
Published: Jan 23, 2023 09:22 AM ISTFireमुंबई के कुर्ला में एक बाजार में लगी भीषण आग, मचा हाहाकार, दर्जनों दुकानें जलकर खाक
मुंबई: मुंबई (Mumbai) के उपनगर कुर्ला (Kurla) में भीषण आग (fire) लगने से इलाके में हाहाकार मच गया। यहां के एक बाजार में आग लगने से करीब 25 दुकानें जलकर खाक हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) की टीम मौके पर पहुंच है और कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू करने की कोशिश जारी है। फ़िलहाल इस आगजनी में किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार कुर्ला के एक बाजार में भीषण आग लगी। घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि कुर्ला (पश्चिम) में CSMT Road पर एक दुकान में रविवार रात करीब सवा 10 बजे आग लग गई थी।
बाजार में आग लगने से करीब 25 दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। जो जलकर ख़ाक हो गईं। आखिरी सूचना मिलने तक आग पर काबू पाने की कोशिश जारी थी। दुकानों में किसी के फंसे होने की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है। पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर मौजद हैं। वहीं जिन लोगों की दुकाने आग में चली हैं वह काफी आहत हुए हैं। मौके पर भीड़ जुटी हुई है।