मुंबई

Published: Apr 21, 2022 09:34 PM IST

Free Booster Doseधारावी कोविड सेंटर पर मुफ्त बूस्टर डोज, 25 अप्रैल से होगी शुरुआत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: धारावी (Dharavi) के शास्त्री नगर कोविड सेंटर 2 में 25 अप्रैल से 18 से 59 वर्ष के आयु वर्ग के सभी पात्र नागरिकों को कोविड-19 (Covid-19) वैक्सीन की बूस्टर खुराक नि:शुल्क (Free Booster Dose) दी जाएगी। जसलोक अस्पताल (Jaslok Hospital) की ओर से सीएसआर योजना के तहत बूस्टर डोज की सुविधा प्रदान की जाने वाली है। 

बीएमसी ने मुंबई के अन्य निजी अस्पतालों से भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के हिस्से के रूप में इसी तरह के प्रयास करने और राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण पहल में योगदान करने का आग्रह किया है।

वर्तमान में कुल 248 टीकाकरण केंद्र

मुंबई में 16 जनवरी, 2021 से कोरोना रोधी टीकाकरण शुरू किया गया था। वर्तमान में कुल 248 कोविड-19 टीकाकरण केंद्र,  बीएमसी, सरकारी और निजी अस्पतालों को मिलाकर कुल  127 टीकाकरण केंद्र कार्यरत हैं। मुंबई में अब तक 1 करोड़ 07 लाख 22 हजार 184 पात्र लाभार्थियों को पहली खुराक और 95 लाख 44 हजार 328 पात्र लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

मुंबई में गुरुवार को 91 नए मरीज

मुंबई में गुरुवार को कोरोना के 91 नए मरीज मिले। इस दौरान एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। 91 मरीजों में से केवल एक मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 90 मरीजों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले। दिन भर में 56 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। मुंबई में 450 एक्टिव मरीज हैं।