मुंबई

Published: Oct 17, 2020 09:29 PM IST

फेरियांमध्य रेल पर सोमवार से 706 लोकल सेवाएं, बढ़ेंगी 225 फेरियां

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम
File

मुंबई. अत्यावश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारियों के लिए मध्य रेल ने 19 अक्टूबर से विशेष लोकल की 225 अतिरिक्त फेरियां चलाने का निर्णय लिया है. बढ़ती भीड़ को देखते हुए सोमवार से 706 लोकल फेरियां होंगी. 

सीपीआरओ शिवाजी सुतार के अनुसार मध्य रेल राज्य सरकार अधिसूचित और रेल मंत्रालय अनुमोदित कर्मचारियों के लिए 481 विशेष लोकल सेवाएं चला रही है. सामाजिक दूरी को बनाए रखने और भीड़ से बचने के लिए, मध्य रेल ने 19 अक्टूबर, से दैनिक विशेष उपनगरीय सेवाओं की संख्या 481 से बढ़ाकर 706 करने का निर्णय लिया है. इनमें मेन लाइन  पर 499 (धीमी सेवाएं 309 और तेज़ सेवाएं 190), हार्बर लाइन पर 187 और  ट्रांसहार्बर लाइन पर 20 सेवाएं होंगी.