मुंबई

Published: Sep 25, 2023 08:32 PM IST

Gang Rape मां के सामने चाकू की नोंक पर 15 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
FILE- PHOTO

मुंबई: मुलुंड (Mulund) पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग लड़की (15 year old girl) के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gang rape) की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने 21 साल के एक युवक को गिरफ्तार (one accused arrested) कर लिया है। जबकि दूसरे फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की एक टीम दूसरे राज्य भेजी गई है। पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है और मामले की जांच गंभीरता से कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, अभी तक की जांच में सामने आया है कि, एक नाबालिग लड़की से उसकी मां को चाकू दिखाकर और उसे जान से मारने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया है।  मुलुंड पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
 
 

दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि नाबालिग लड़की को नशे की दवा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अलग-अलग एंगल से जांच शुरू कर दी है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।