मुंबई

Published: Dec 05, 2022 08:29 PM IST

Mumbai Crimeमुंबई हवाई अड्डे पर 2.5 करोड़ रुपए का सोना जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
file

मुंबई: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport) से कस्टम विभाग (Custom Department) ने 4,712 ग्राम सोना (Gold) जब्त किया है। इसकी कीमत 2 करोड़ 50 लाख रुपए बताई जा रही है। सोने की तस्करी (Gold Smuggling) करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सोने की तस्करी के लिए विशेष अंडर गारमेंट्स का डिजाइन किए जाने का खुलासा हुआ है।

कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोगों के मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सोने की तस्करी करने की सूचना मिली। इसके आधार पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने तस्करों को पकड़ने के लिए विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान उन्हें कुछ संदिग्ध लोग मिले। उनकी तलाशी ली गयी, तो उनके पास से 4,712 ग्राम सोना बरामद हुआ। उसकी कीमत 2 करोड़ 50 लाख रुपए बताई जा रही है।

अंडर गारमेंट्स में छिपाकर सोने की तस्करी

आरोपियों ने एक मामले में सोने की तस्करी के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए अंडर गारमेंट्स में छिपा कर 1,872 ग्राम सोना रखा था, तो दूसरे मामले में फ्लाइट के टॉयलेट में छिपा कर 2,840 ग्राम सोना रखा गया था। दोनों मामलों में कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

तीन कार्रवाई में 10 आरोपी गिरफ्तार

दोनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज गिरफ्तार किया गया है। अभी पिछले महीने ही मुंबई हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने एक ही दिन में 32 करोड़ रुपए का 61 किलो सोना जब्त किया था। दो अलग-अलग मामलों में 7 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसमें से दो महिलाएं भी शामिल थी।