महाराष्ट्र

Published: May 08, 2021 09:52 PM IST

Maharashtra Corona Updateखुशखबरी! महाराष्ट्र में बढ़ा रिकवरी रेट, एक दिन में रिकॉर्ड 82 हजार से अधिक लोग हुए कोरोना मुक्त

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

मुंबई. महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव केस कम होते जा रहे हैं। लेकिन मृतकों की बढ़ती संख्या एक बड़ा सिरदर्द बनी हुई। हालांकि अच्छी खबर यह है कि राज्य में कोरोना के मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में 82 हजार से अधिक लोग कोरोना से उबरे हैं। वहीं 53 हजार 605 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 864 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। उधर राजधानी मुंबई और उपराजधानी नागपुर में भी रिकवरी रेट बढ़ा है। पिछले 24 घंटे में इन दो शहरों में 11 हजार से अधिक लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। यह जानकारी शनिवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में 53 हजार 605 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 864 कोरोना मरीजों ने अपना दम तोड़ दिया। राज्य में आज मृत्यु दर 1.49 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं आज राज्य में रिकवरी रेट में भारी उछाला आया है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 82 हजार 266 लोग कोरोना से उबरे हैं।

उधर मुंबई में पिछले 24 घंटे में 2 हजार 678 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 62 मरीजों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। लेकिन अच्छी बात यह है कि शहर में आज 3 हजार 608 लोग कोरोना से पूरी तरह ठीक हो गए, जिसके बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

नागपुर की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटे में 81 कोरोना मरीजों ने अपना दम तोड़ा है, जबकि 3 हजार 827 नए मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में जिले में 7 हजार 799 लोग कोरोना से मुक्त हुए हैं।

देश में बीते शुक्रवार को कोरोना के रिकॉर्ड 4,01,228 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद इस संक्रमण के अब देश में कुल 2,18,86,611 मामले हो गए। वहीं अब 37 लाख से अधिक मरीज अब भी इस बीमारी की चपेट में हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 4194 लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 2,38,268 हो गई है। लगातार बढ़ते मामलों के बीच सक्रिय मरीजों की संख्या 37,21,779 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.96% है। जबकि, देश की राष्ट्रीय स्वस्थ दर भी घटकर 81.95% हो गई है। वहीं बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 1,79,17,085 हो गई है, जबकि इस संक्रमण से मरने वालों की दर 1.09% दर्ज की गई है।