मुंबई

Published: Jan 11, 2023 10:45 AM IST

Mumbai Crine'सब बताऊंगा पर मेरी मोहब्बत से मिलवाओ'! मुंबई एयरपोर्ट में 28 करोड़ की ड्रग्स के साथ पकड़ाए तस्कर की प्रेम कहानी, प्रेमिका निकला लड़का

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: Social Media

नई दिल्ली/मुंबई. जहां एक तरफ मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर एक ड्रग तस्कर भारी मात्रा में कोकीन (Cocaine) के साथ गिरफ्तार हुआ है। वहीं इस कोकीन की कीमत ही करीब 28 करोड़ रुपये आंकी गई है। इधर अब पुलिस की गिरफ्त में तस्कर अजीबोगरीब बातें करने लगा है। दरअसल वह कहने लगा कि, “पहले मुझे मेरी मोहब्बत और महबूबा से मिलवाओ तब मैं सब बता दूंगा।” तस्कर के मुंह से यह सुनने पर एयरपोर्ट के अधिकारी भी सकते में है।

लड़के ने लड़की बन दिया धोखा 

दरअसल कस्टम विभाग की मानें तो, आरोपी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए एक विदेशी महिला के साथ दोस्ती कर बैठा था। वह काफी दिनों से उससे फोन पर बात कर रहा था। इसी बीच दोनों में गहरा प्यार हो गया। इधर अधिकारियों ने जब महिला के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह लड़की नहीं, बल्कि एक लड़का है। 

दरसल उसने वह आवाज बदलकर आरोपी को अपने प्रेमजाल में फंसाया था और आरोपी युवक भी इसी प्रेम के चक्कर में अब ड्रग तस्कर ही बन गया था। विदेशी लड़का आवाज बदलने के लिए बाकायदा सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करता था।

क्या थी घटना 

जानकारी दें कि, मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) में बीते मंगलवार को 28.10 करोड़ रुपए मूल्य के 2.81 किलोग्राम कोकीन के साथ एक भारतीय यात्री को गिरफ्तार किया गया था। जानकारी के मुताबिक, यह कोकीन एक डफल बैग में छिपाकर रखा गया था। 

वहीं जांच से यह भी पता चला है कि, पैक्स को उन व्यक्तियों की ओर से ड्रग्स ले जाने का लालच दिया गया था, जिनसे वह केवल सोशल मीडिया पर मिला था। तस्करी में शामिल होने के लिए उसे बाकायदा हनीट्रैप किया गया था। वहीं तस्कर आज प्यार में भी धोखा खा चूका है।